जेवर: आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर नोएडा पुलिस हुई अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में चलाया गया सर्चिंग अभियान
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से देर रात जनपद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में आमजन से वार्ता कर आगामी दिनों में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।