जेवर: ग्रेटर नोएडा के पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को राष्ट्रपति ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया
ग्रेटर नोएडा के रहने वाले पर एथलीट प्रवीण कुमार को शुक्रवार को भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। वहीं प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार मिलने पर जनपद वासियों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय विधायक ने कहा है कि प्रवीण कुमार ने जनपद का ही नहीं देश का नाम विश्व भर में रोशन किया है।