जेवर: खेरली भाव गांव से पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे तीन चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी मूल के तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया है की ग्रेटर नोएडा के खेरली भाव गांव में स्थित वीवो कंपनी में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी विदेशी मूल के तीन चीनी नागरिक अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।