जेवर: रबूपुरा क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 7 वर्षीय बच्चा और महिला हुए घायल
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में रविवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में एक 7 वर्षीय बच्चा व महिला के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।