जेवर: जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, चालक समेत 3 लोग हुए घायल
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई।भीषण दुर्घटना में चालक समेत तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कार की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ।