राजपुर: भरखरा गांव के पास नहर में मिला लापता अधेड़ का शव, डूबने से मौत की आशंका
Rajpur, Buxar | Sep 11, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के बारूपुर पंचायत के बभनी गांव निवासी 50 वर्षीय बिनोद मुसहर का शव भरखरा गांव के पश्चिम स्थित नहर से बरामद किया गया। बिनोद 10 सितंबर को शाम से लापता थे। परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे।ग्रामीणों ने नहर में शव बहते देखा, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान बिनोद मुशहर के रूप में की।