शेखपुरा में छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क,गहरे पानी वाले स्थलों पर बैरिकेडिंग के निर्देश जारी।
शेखपुरा जिले में आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद–कोरियारी नदी घाट एवं इटहरा छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घाटों की स्थिति, जल की गहराई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। गहरे पानी वाले स्थलों एवं संभावित खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर वहां पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने तथा खतरे की पहचान के लिए लाल कपड़ा लगाने का निर्देश संबंधित अंचल अधिकारी को दिया गया, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
एसडीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तथा आवश्यक चिकित्सा एवं आपातकालीन सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने एवं संवेदनशील घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने पर बल दिया।
एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों के संबंध में लगातार निगरानी की जा रही है।श्रद्धालुओं से अपील है कि प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें
#Information & #Public #Relations #Department, #Government of #Bihar
#District #Administration #Sheikhpura
#Samrat #Choudhary
#samratchoudhary
#CMSamrat