भदौस गांव में माता लक्ष्मी पूजा का ईमाम गजाली ने किया भव्य उद्घाटन,
श्रद्धालुओं ने लिया माता का आशीर्वाद।
शेखपुरा जिले के घाट कुसुंबा प्रखंड अंतर्गत भदौस गांव में बीती रात माता लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष सह जमुई सांसद प्रतिनिधि ईमाम गजाली ने फीता काटकर माता लक्ष्मी पूजा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
इस दौरान ईमाम गजाली ने माता लक्ष्मी के चरणों में शीश झुकाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों को दीपावली और छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में महेश पासवान, रंजय पासवान, दानी पासवान, सुनील महतो, हीरा साव सहित घाट कुसुंबा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी लोगों ने माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर ईमाम गजाली ने सतीश राम, सुनील साव एवं भदौस पूजा समिति के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का यह स्नेह और प्यार हमेशा बना रहे। ऐसे आयोजनों से गांव की परंपरा और सामाजिक एकजुटता कायम रहती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
Arvind Anand Sheikhpura Sach News
#dipawali #laxmipuja