Public App Logo
Profile Picture

Sheikhpura Khabar

@arvind6669858
818Followers
0Following
दैनिक जागरण द्वारा खबर
JITS Study Centre में क्विज प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।

शेखपुरा में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शहर के कच्ची रोड स्थित JITS Study Centre द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान की ओर से आयोजित क्विज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन कराया गया था। उसके बाद परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र , मेमेंटो एवं सम्मान देकर उत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सफल विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। संस्थान के संचालक इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण तैयारी उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने बताया कि JITS Study Centre में SSC, BPSC, बिहार पुलिस, शिक्षक भर्ती, Polytechnic, ITI, Paramedical सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की संपूर्ण तैयारी कराई जाती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सही मार्गदर्शन देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम करना संस्थान का उद्देश्य है।
उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है। सम्मान समारोह के आयोजन से विद्यार्थियों में आगे बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह बढ़ा। इसी तरह आगे भी कार्यक्रम जारी रहेगा।
शिक्षक दिवस पर शेखपुरा में 'प्रोजेक्ट स्वाभिमान' के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 शिक्षक व 6 शिक्षा सेवक सम्मानित।

आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को 
शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर  को जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान द्वारा जिले में संचालित 'प्रोजेक्ट स्वाभिमान' के तहत ईंट भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने और उनका पठन-पाठन सुनिश्चित करने वाले 12 उत्कृष्ट शिक्षकों तथा 06 सर्वश्रेष्ठ शिक्षा सेवकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान ने कहा कि ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है। 'प्रोजेक्ट स्वाभिमान' के माध्यम से इन बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजाला फैलाने वाले शिक्षक और शिक्षा सेवक सही मायनों में समाज सुधारक की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों के समर्पण और लगन की सराहना की।
सम्मानित होने वाले प्रमुख चेहरे
प्रोजेक्ट के तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिन शिक्षकों और शिक्षा सेवकों को सम्मानित किया गया, उनमें मुख्य रूप से शामिल विमल भारती,गुड़िया खातून, उदय मांझी थें।
इनके अलावा अन्य शिक्षकों व शिक्षा सेवकों को भी ईंट भट्ठों पर बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
मंथन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों और कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही।
K. K. Public School में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस के अवसर पर K. K. Public School, सोहाड़ी, शेखपुरा में कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुजनों के सम्मान एवं उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए की गई। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक किशोर कुणाल ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं है। शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि बच्चों के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं।
उन्होंने कहा कि एक अच्छे शिक्षक का योगदान विद्यार्थी के जीवन में हमेशा याद रहता है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन शिक्षकों के सम्मान, सहयोग और उनके निरंतर विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं अन्य गतिविधियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने शिक्षकों के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों को उनके समर्पण, मेहनत और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों हेतु धन्यवाद दिया।
मैट्रिक, इंटर और स्नातक परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं को सम्मानित।
शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी शामिल हुए।
विधायक ने कह दी बड़ी बात।
देखिए।
ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=धारी nis:value=धारी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समाज nis:value=समाज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छात्र nis:value=छात्र nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छात्रा nis:value=छात्रा nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=परीक्षा nis:value=परीक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebook nis:value=facebook nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पटना nis:value=पटना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शेखपुरा nis:value=शेखपुरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=लखीसराय nis:value=लखीसराय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नालंदा nis:value=नालंदा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsfacebook nis:value=viralreelsfacebook nis:enabled=true nis:link/>
डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा, स्वास्थ्य व आंगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प को लेकर समीक्षा बैठक किये और दिए गए कई निर्देश।

आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों की मरम्मत, जीर्णोद्धार, उन्नयन एवं नए निर्माण कार्य को लेकर गहन समीक्षा की गई। 
बैठक के दौरान बिहार सरकार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से जारी निर्देश (पत्रांक 6183748) के आलोक में विशेष अभियान चलाने पर चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्राथमिकता के आधार पर लगभग 10 महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन किया जाना है। इसके तहत विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों को सुदृढ़, अपग्रेड एवं नवनिर्मित करने के लिए स्थल चिह्नित किए जाएंगे। जिला स्तर पर उप विकास आयुक्त तथा प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस विशेष अभियान का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।  नए निर्माण की योजना जोड़ने से पहले यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा कि संबंधित स्थान पर भूमि उपलब्ध है। अगले 3 से 4 दिनों में पंचायतवार योजनाओं को चिह्नित कर विहित प्रपत्र (कायाकल्प टास्क रजिस्टर) में रिपोर्ट तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। इस समीक्षा बैठक में उपस्थित थें जिनमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन,जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, निदेशक, लेखा एवं प्रशासन
जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित तकनीकी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।  
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ समय सीमा के भीतर कायाकल्प सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया ताकि जिले के ग्रामीण आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा सके।
शेखपुरा में PM मुफ्त सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक, लक्ष्य हासिल करने के लिए डीएम शेखर आनंद ने दिए सख्त निर्देश, कोताही बरतने पर होगी कार्रवाई।

आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को 
 समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में ‘प्रधानमंत्री मुफ्त सूर्य घर योजना’ की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना और निर्धारित समय सीमा के भीतर योजना के लक्ष्यों को पूरा करना था। बैठक के दौरान विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि शेखपुरा जिले के लिए कुल 3,000 सोलर कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके आलोक में अब तक जिले से कुल 1,521 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 92 घरों में सोलर पैनल लगाने (इन्स्टॉलेशन) का कार्य पूरी तरह से संपन्न कराया जा चुका है।
कार्यपालक अभियंता ने यह भी जानकारी दी कि यह योजना आगामी मार्च माह तक संचालित रहेगी, जिसके तहत शेष आवेदनों को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा। समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई कि योजना के तहत 56 लाभुकों के बैंक खातों में सब्सिडी की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। वहीं, बैंक ऋण से जुड़े मामलों में 27 आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं, जबकि 42 आवेदन विभिन्न बैंक शाखाओं में प्रक्रियाधीन हैं।
इस पर जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बैंकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें और लंबित 42 आवेदनों का निपटारा यथाशीघ्र कराएं, ताकि लाभुकों को जल्द से जल्द योजना का लाभ मिल सके।
जिला पदाधिकारी महोदय ने बैठक में सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि इस जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की सुस्ती या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलर पैनल लगाने के कार्य में तेजी लाई जाए और दैनिक आधार पर प्रगति सुनिश्चित की जाए। संबंधित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सभी विभागीय पदाधिकारी अपने-अपने स्तर से योजना की लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा करते रहेंगे।
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में  जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता एवं सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने वाले अधिकृत संवेदक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Arvind Anand Sheikhpura Khabar को जीट्स स्टडी सेंटर के संचालक इंजीनियर जितेंद्र कुमार जी के द्वारा सम्मानित किया गया।
शिक्षक दिवस पर अखिल भारतीय धारी विकास मंच ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शेखपुरा शहर के वीआईपी रोड स्थित एसएस पैलेस में अखिल भारतीय धारी विकास मंच की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज राम ने की, जबकि मंच संचालन उपेंद्र राम ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी। सभी बच्चों को सम्मानित किया। रणधीर कुमार सोनी ने बताया कि धारी समाज द्वारा सम्मानित समारोह आयोजित किया गया। शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
सम्मान समारोह में शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, पटना, नालंदा सहित विभिन्न जिलों से समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय धारी विकास मंच द्वारा मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं स्नातक की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मनोज राम, दामोदर राम, ललन कुमार, उपेंद्र राम, हरि किशोर कुमार, मनोज कुमार,मकेश्वर कुमार, देवेंद्र कुमार, पप्पू, मीडिया प्रभारी अरविंद आनंद, गोलू राज, संदीप कुमार,दिनेश राम, अनीश कुमार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, जितेंद्र कुमार, राजन , बिपिन कुमार, सतीश संगम,धर्मेन्द्र कुमार,रोहित,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
समारोह के माध्यम से समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
शिक्षा को लेकर गांव गांव में अभियान चलाया जाएगा।
बिनीता मेहता 
गोबिंदपुर विधायक।
पटना में पार्टी कार्यालय मंच से सम्बोधित।

<nis:link nis:type=tag nis:id=गोबिंदपुर nis:value=गोबिंदपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विधायक nis:value=विधायक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebook nis:value=facebook nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
पटना में लोजपा आर नेत्री 
देखिए
लोजपा नेत्री ने खुले मंच दी चुनौती 
देखिए 

<nis:link nis:type=tag nis:id=fbviralpost nis:value=fbviralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पटना nis:value=पटना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebook nis:value=facebook nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
चिराग पासवान से मिलने के लिए 
समर्थकों का भीड़
लोजपा आर के प्रदेश कार्यालय में 
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश और पंजाब में विधानसभा चुनाव में बेहतर रिजल्ट होगा।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक पार्टी अध्यक्ष के सम्मानित समारोह में शामिल हुए चिराग पासवान।
ईमाम गजाली के नेतृत्व में शामिल हुए लोजपा आर कार्यकर्ता।
पटना में पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार विवेक के सम्मानित समारोह में शामिल हुए।
चिराग पासवान पटना पार्टी कार्यालय से ऐलान किया।
सभी लोग बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करें।
पीड़ित परिजनों को मदद करें।
देखिए।

Chirag Paswan Arun Bharti - अरुण भारती <nis:link nis:type=tag nis:id=पटना nis:value=पटना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebook nis:value=facebook nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbviralpost nis:value=fbviralpost nis:enabled=true nis:link/>
मगही गायक राजू आजाद पासवान ने कार्यक्रम में छा गए।
लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार विवेक के सम्मान समारोह में शामिल हुए ईमाम गजाली।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार विवेक के सम्मान समारोह का आयोजन पटना स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में लोजपा (रामविलास) के शेखपुरा जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए। इसके अलावा अरुण भारती, राजू तिवारी, संजय सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
ईमाम गजाली के नेतृत्व में शेखपुरा जिले से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार विवेक का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस दौरान ईमाम गजाली के साथ महेश पासवान, मुकेश पासवान, विजय पासवान, महेश कुमार पासवान, मिथुन पासवान, श्रवण पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा की। शेखपुरा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को पार्टी संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के उत्साह और सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी शेखपुरा जिला इकाई द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सह आभार कार्यक्रम में सभी लोग सदर आमंत्रित हैं।
देवन मुखिया जिला अध्यक्ष शेखपुरा।
आप सभी कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईमाम गजाली शेखपुरा जिला अध्यक्ष LJPR
आप सभी को कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
दिल्ली में दो महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट का मामला,
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल।

देश की राजधानी दिल्ली में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद दो महिला पत्रकारों के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री और गृह मंत्री पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछने का प्रयास किया।
आरोप है कि इसके बाद दिल्ली पुलिस दोनों महिला पत्रकारों को साकेत थाना ले गई। वहां कथित तौर पर उनका नाम और पहचान पूछी गई। आरोप यह भी है कि मुस्लिम होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद इसे लेकर देशभर में सवाल उठ रहे हैं। पत्रकारों के साथ पुलिस के कथित व्यवहार की आलोचना करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
शेखपुरा खबर ने दिल्ली पुलिस के कथित रवैये पर नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्रकारों को सवाल पूछने के अधिकार और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जो भी आरोप है वह गलत है। लेकिन पीड़िता ने बताया कि मारपीट हुई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=दिल्ली nis:value=दिल्ली nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस nis:value=पुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्री nis:value=मुख्यमंत्री nis:enabled=true nis:link/>
 <nis:link nis:type=tag nis:id=पत्रकार nis:value=पत्रकार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebook nis:value=facebook nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शेखपुरा nis:value=शेखपुरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbviralpost nis:value=fbviralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
शेखपुरा खबर पर विस्तार से चर्चा।
छात्र छात्राओं ने क्विज प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए।
देखिए 

Arvind Anand Sheikhpura Sach News
छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए।
देखिए धारी समाज के बच्चों ने जलवा बिखेरा।
Arvind Anand Sheikhpura Sach News 
<nis:link nis:type=tag nis:id=धारीसमाज nis:value=धारीसमाज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dhari nis:value=Dhari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samaj nis:value=Samaj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebook nis:value=facebook nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbviralpost nis:value=fbviralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sheikhpura nis:value=Sheikhpura nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=लखीसराय nis:value=लखीसराय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शेखपुरा nis:value=शेखपुरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नालंदा nis:value=नालंदा nis:enabled=true nis:link/>