मड़ावरा: मड़ावरा के थाना परिसर में रक्षा बन्धन त्यौहार के मद्देनजर थाना प्रभारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई
मड़ावरा के थाना परिसर में रक्षा बन्धन त्यौहार के मद्देनजर थाना प्रभारी की अध्यक्षता में रविवार की शाम 4 बजे पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान थाना प्रभारी ने रक्षा बन्धन के त्यौहार को सादगीपूर्ण मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।