कोईलवर: बभनौली में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी झुलसे, कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया इलाज
कोईलवर के बभनौली गांव में बुधवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए डंडे की मदद से दोनों को बिजली के तार से अलग किया। घायलों की पहचान मनोज कुमार, पिता गोविंद राय और उनकी पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। सीएचसी कोईलवर में इलाज के बाद शाम 6:00 परिजन घर ले लेकर चले गए।