मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की खुली पोल! नवजात शिशुओं के वार्ड में भरा पानी
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीकोट में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड में बारिश का पानी भरने से पूरा वार्ड तालाब में तब्दील हो गया।
नवजात बच्चों के इलाज के लिए बने वार्ड में पानी भरने की तस्वीरें सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां मासूम नवजातों को सुरक्षित और स्वच्छ माहौल मिलना चाहिए, वहां वार्ड में पानी भरना घोर लापरवाही को उजागर करता है।
अब सवाल है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा और नवजात बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे? #srinagargarhwal #hospital #government #newborn #water #facebookviral #socialmedia #news #viral #today