हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से M.Sc. Physics कर चुके आशीष गुसाईं ने NET-JRF में हासिल की 138वीं रैंक, अब IIT दिल्ली से करेंगे M.Tech,,
रुद्रप्रयाग। ग्राम बावई निवासी आशीष गुसाईं ने NET-JRF परीक्षा में 138वीं रैंक हासिल की है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से Physics में M.Sc. पूरी करने के बाद अब आशीष IIT दिल्ली से M.Tech करने जा रहे हैं।
आशीष ने चोपता इंटर कॉलेज से 12वीं पास की। इसके बाद उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से Physics में M.Sc. की। श्रीनगर में पढ़ाई के दौरान उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्च चलाया और कठिन परिस्थितियों के बावजूद पढ़ाई जारी रखी।
आशीष के पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। उनकी मां ने कठिन परिस्थितियों में तीनों बेटों की परवरिश और पढ़ाई की जिम्मेदारी संभाली। तीन भाइयों में सबसे बड़े विवेक गुसाईं, बीच वाले केशव गुसाईं और सबसे छोटे आशीष गुसाईं हैं। बड़े भाई विवेक गुसाईं भी IIT दिल्ली से PhD कर रहे हैं।
आशीष की इस उपलब्धि से बावई गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।