🛡️ *नाम हटाने की कीमत 50 हजार! 29 हजार लेते एएसआई धराए*
🚨 *सोमवार की दोपहर निगरानी की टीम ने बेगूसराय के साहेबपुरकमाल में की कार्रवाई*
बेगूसराय में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 29 हजार रुपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार
बेगूसराय। जिले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साहेबपुरकमाल थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) चंदन झा को 29 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की। ASI चंदन झा को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम उन्हें अपने साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ले गई।
इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। मामले में निगरानी विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सजग बिहार / SB Live #BreakingNews #viralreelschallenge #viralreelsシ #Begusarai #bihar #foryoupageシ #trendingreels #explorepage #fypシ