बरौनी में दर्दनाक सड़क हादसाः मोटरसाइकिल की ठोकर से राजमिस्त्री शनिवार को घायल निजी अस्पताल इलाज के क्रम में मौत, चाय पीकर घर लौट रहे थे भोला महतो पिपरा देवास पटेल चौक (एनएच-28), बरौनी थाना क्षेत्र।
मुकेश कुमार बीहट
बरौनी थाना मृतकः भोला महतो (उम्र 50 वर्ष), पिता-विष्णु देव महतो, निवासी- नया टोला (वार्ड नंबर 5), बरौनी।
राजमिस्त्री।
मोटरसाइकिल चालक घायल चालकः विकास कुमार राउत, पिता-तूफानी राउत, निवासी- एल कॉलेज, मुंगेर (निजी अस्पताल में इलाजरत)।
बरौनी थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित पिपरा देवास पटेल चौक के पास शनिवार की रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसे वर्षीय राजमिस्त्री भोला महतो की मौत रुग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, भोला महतो शनिवार की रात चाय पीने के बाद नया टोला स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेघड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (संख्या: BR-09 AZ-1236) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना के सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई पंकज कुमार डायल 112 S.I.सुभाष कुमार गश्ती पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल भोला महतो को अपनी गाड़ी से उठाकर बरौनी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदरअस्पताल रेफर कर दिया।
हालांकि, परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बरौनी प्रखंड मोती चौक एवं पटेल चौक दोनों जगह गोलंबर के लिए कई बार प्रस्ताव दिया गया लेकिन अभी तक नहीं बन पाया है नही नही का ब्रेकर है यहां पर 8 दिन पूर्व एक मोटरसाइकिल की ठोकर से मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति जो आज रविवार की मौत हो गई ग्रामीणों का मांग है जो गोलंबर को बनाया जाए और N.H.I..इस पर ध्यान दिया जाए
थानाध्यक्ष का बयानघटना के संबंध में बरौनी थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल चालक विकास कुमार राउत (पिता- तूफानी राउत, ग्राम- एल कॉलेज, मुंगेर) भी घायल हुआ है, जिसका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है