एडिफाई पब्लिक स्कूल में इनोवेशन फेयर एवं एक्टिविटी उत्सव का आयोजन
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट।
एडिफाई पब्लिक स्कूल में आज बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ इनोवेशन फेयर एवं एक्टिविटी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रोबोट, वाटर फिल्टर, हीटर, इलेक्ट्रिक फैन सहित अनेक आकर्षक एवं उपयोगी मॉडल तैयार कर अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद श्री ऋषिकेश जी एवं मीडिया प्रतिनिधि श्री कुणाल जी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के अभिभावकों के साथ अन्य विद्यालयों के शिक्षक एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के संस्थापक श्री राम नारायण जी, निदेशक श्री चंदन कुमार जी, स्कूल इंचार्ज श्रीमती सुमन खन्ना एवं श्री सुजीत जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें ऋषि सर, अभिषेक सर, साकेत सर, शक्ति सर तथा गुंजन मैडम, रूपम मैडम, ज्योति मैडम एवं चाँदनी मैडम सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, आत्मविश्वास एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का समापन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ।