बरौनी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजितः दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को लेकर प्रशासन सख्त
संवाददाता मुकेश कुमार
आगामी दीपावली, काली पूजा और लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार (3) नवंबर 2026) की शाम 4:00 बजे बरौनी थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता बरौनी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन ने की।
प्रशासन की दो टूकः डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, पटाखे के लिए लाइसेंस अनिवार्य
बैठक के दौरान थानाध्यक्ष विकास कुमार रंजन ने स्पष्ट शब्दों में कहा-त्योहारों के दौरान हुड़दंग मचाने वालों अांति व्यवस्था में खललडालने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
उन्होंने निम्नलिखित मुख्य दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत करायाः
डीजे पर प्रतिबंध: क्षेत्र में डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटाखा बिक्री के लिए लाइसेंसः दीपावली के अवसर पर पटाखे की बिक्री के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना लाइसेंस के पटाखा बेचने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
शांति समिति की इस बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में प्रशासन को पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमख रूप से उपस्थित लोगों की मौके पर S.I. आलोक कुमार S.I. पंकज कुमार ,S.I. साक्षी S.I. अभिजीत कुमार अनिल कुमार डाटा ऑपरेटर राकेश कुमार
मोहम्मद खुर्शीद आलम
मोहम्मद तौकीर आलम
मनोज यादव
बुलाना मुखिया
डॉ. मजहर आलम
मिथिलेश शर्मा
उमेश यादव
हरि सिंह उर्फ हरि जी
आदित्य कुमार उर्फ बाबू साहब विपिन कुमार पासवान
चंदन कुमार सिंह
अरुण कुमार सिंह, रवि कुमार (शिक्षक नेता)
करण कुमार शर्मा
सनी कुमार शर्मा
रामप्रकाश महतो
सोनू कुमार
अजय कुमार (पूर्व मुखिया)
सहित कई अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। बैठक का समापन आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील के साथ हुआ