दादरी: कटहैरा मोड़ से पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी की 7 मोटरसाइकिलें और 2 अवैध चाकू बरामद
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने सोमवार को 3 अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की 7 मोटरसाइकिलें व 2 अवैध चाकू बरामद कर लिए हैं। आभियुक्तों की पहचान मूल रूप से अजय, ललित व छोटेलाल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर हैं जो जनपद से वाहनों को चुराकर बाहर के राज्यों में बेच रहे थे।