दादरी: सेक्टर-27 से पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी की नगदी और अवैध हथियार बरामद
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में लंबे समय से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की हुई नगदी व एक अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से भोला के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का चोर है जिस पर पांच मुकदमे पंजीकृत हैं।