दादरी: मामूरा गांव में दबंगों ने घर में घुसकर युवक और परिजनों के साथ की मारपीट, स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
नोएडा के मामूरा गांव में दबंगों द्वारा घर में घुसकर युवक व परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले दबंगों ने उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट की है वहीं पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।