दादरी: साइट-5 में स्थित रैपर बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, लाखों का हुआ नुकसान
ग्रेटर नोएडा के साइट-5 में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रैपर बनाने वाली कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते अपने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। वहीं आग में जलकर लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया है। घटना में कोई भी जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है।