दादरी: ककराला गांव में भूमाफियाओं द्वारा डूब क्षेत्र की जमीन पर अवैध निर्माण, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के ककराला गांव में दबंग भू माफियाओं द्वारा डूब क्षेत्र की जमीन पर अवैध निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं अवैध निर्माण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया है कि जल्द ही भू माफियाओं को चिन्हित कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।