दादरी: बिसरख क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा कर चोर हुए फरार, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा कर चोर मौके से आसानी से फरार हो गए। पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया है कि वह जब काम से लौट कर घर आया तो उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर दी थी कुछ देर बाद बाहर निकलने पर उसे मोटरसाइकिल घर के बाहर नहीं मिली।