सोरांव: सोरांव इलाके के ददौली गांव में खेत से लौट रहे व्यक्ति के साथ हुई गाली-गलौज व मारपीट, की गई शिकायत
सोरांव थाना क्षेत्र के पटेलनगर ददौली गांव में 27 जुलाई को खेत से लौट रहे एक व्यक्ति पर हमला किया गया। प्रार्थिनी सूरजकली ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके ज्येष्ठ उमाशंकर को घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।शिकायकर्ता के अनुसार, शाम जब उमाशंकर खेत से घर लौट रहे थे, तभी विपक्षीगणों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के कारण मौके पर ही बेहोश हो गए।