🏞️ बराबर में इंटरप्रिटेशन सेंटर के निर्माण हेतु जिला पदाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा बराबर की ऐतिहासिक गुफाओं के समीप प्रस्तावित इंटरप्रिटेशन सेंटर के निर्माण हेतु विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया।
🔹 स्थल चयन: अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं ASI के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय से संयुक्त स्थलीय जाँच एवं भूमि की नापी सुनिश्चित करने का निर्देश।
🔹 बराबर महोत्सव–2026: महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधी कार्यक्रमों के सुझाव उपलब्ध कराने तथा प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश।
🔹 पर्यटन विकास: प्रस्तावित इंटरप्रिटेशन सेंटर से पर्यटकों को बराबर की ऐतिहासिक विरासत एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी मिलेगी तथा पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा।
🌿 लक्ष्य— बराबर की ऐतिहासिक पहचान को सशक्त बनाना एवं पर्यटन को नई गति देना।
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #बराबर_महोत्सव_2026 #बराबर_पर्यटन #Jehanabad
25 views | Jehanabad, Bihar | Nov 4, 2026