पोड़ैयाहाट: तीलाबाद मिशन के पादरी पर महिला कर्मचारियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया, सुंदर पहाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज
तीलाबाद मिशन के पादरी पर महिला कर्मचारी ने डरा धमकाकर यौन शोषण करने और गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है।इसे लेकर सुंदर पहाड़ी थाना में कांड संख्या 33/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने आवेदन देकर फादर पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को ले छापेमारी कर रही है।