फिरोज़ाबाद: शिकोहाबाद में जज के खिलाफ आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सड़क पर निकाला जुलूस, जमकर की नारेबाजी
जिला जज गाजियाबाद के विरूद्ध अब तक कोई कार्यवाही न होने से गाजियाबाद वार के समर्थन में सोमवार को वार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम यादव वार के नेतृत्व में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार दोपहर दो बजे करीब एकत्रित होकर सडकों पर जुलूस निकाला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की चौकसी के चलते जाम नहीं लग सके।