फिरोज़ाबाद: अखिल भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर दबरई DM कार्यालय पर एसडीएम मुख्यालय को दिया ज्ञापन
अखिल भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख प्रदेश महासचिव विशेष यादव के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल दबरई जिला मुख्यालय पहुंचा। जहां सोमवार दोपहर दो बजे करीब डीएम कार्यालय पर एसडीएम मुख्यालय को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में डीएपी खाद की किल्लत, कालाबाजारी, सरकारी सोसायटी पर खाद न मिलने, उप्र की मंडी समितियों में किसानों से खुलेआम लूट adi समस्याएं रहीं।