फिरोज़ाबाद: जलेसर से प्रतापपुर रोड पर बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से सवार पति-पत्नी और बेटी घायल, कराया गया इलाज
थाना खैरगढ क्षेत्र जरौली निवासी सावित्री अपने पति व बेटी सात वर्षीय बेटी रोशनी व साढ़े चार साल के बेटे संग बाइक पर सिकंदरा शादी से लौट रही थी। सोमवार की सुबह सात बजे करीब जलेसर से प्रतापपुर रोड पर बाइक के सामने अचाक कुत्ता आ गया। जिससे बाइक पलटने से पति पत्नी व बेटी घायल हो गये, जबकि बेटा बाल बाल बच गया। फिलहाल पति पत्नी व बेटी का इलाज कराचया जा रहा है।