फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बीते दिन जानलेवा हमले के दो आरोपियों को चंद घंटों में दबोचा
बीते दिन थाना दक्षिण क्षेत्र हिमायूंपुर में एक युवक महावीर राठौर को घर जाते वक्त जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया गया था। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह ने टीम संग नामजद दो आरोपियों को सोमवार सुबह नौ बजे करीब दबोच लिया। जिनका मेडिकल कराते हुये जेल भेजने की कार्यवाही की गई।