फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र निजामपुर गढूमा निवासी युवक बाइक लेकर घर से सोमवार की सुबह आठ बजे करीब रेलवे स्टेशन के पास सब्जी लेने आया था तभी यहां तेज रफ्तार से आती दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उक्त युवक गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में उसके परिजन उपचार को लेकर गये, फिलहाल उसका इलाज कराया गया है।