फिरोज़ाबाद: थाना फरिहा क्षेत्र रहना में खेत पर एक व्यक्ति को सर्प ने डसा, बिगड़ी हालत में आनन-फानन में उपचार के लिए ले जाया गया
थाना फरिहा क्षेत्र रहना निवासी नीरज नामक व्यक्ति सोमवार की सात बजे करीब खेत पर गया था जहां किसी सर्प ने डस लिया, हालत बिगड़ी तो आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गये। तत्काल उक्त व्यक्ति को उपचार के लिये जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के साथ ही वार्ड में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज जारी रहा।