बलरामपुर: सेवकरामपुरवा में दीवार तोड़कर नाली बनाने का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से किया हमला, 6 लोग घायल
दीवार तोड़कर नाली बनाने का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार पर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें घर की मुखिया व दो महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है, घायलों का उपचार संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है, घर के मुखिया की हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।