उतरौला-लश्करे हुसैनी के अलमदार हजरत अब्बास की याद में निकाला गया अलम फातहे फुरात का जुलूस
बलरामपुर जिले के उतरौला से, जहाँ माहे मोहर्रम की छ तारीख पर हज़रत अब्बास अलैमुस्सलाम की याद में अलम फातहे फुरात का अकीदतमंदाना जुलूस निकाला गया।
करबला के शहीदों की याद में मनाए जा रहे माहे मोहर्रम के अवसर पर सोमवार की रात उतरौला कस्बे में अज़ादारों ने लश्करे हुसैनी के अलमदार हज़रत अब्बास की याद में अलम फातहे फुरात का जुलूस मरहूम शौकत हुसैन जाफरी के अज़ाखाने से निकाला।
जुलूस से पूर्व आयोजित मजलिस में इमामे जुमा मौलाना सैयद मोहम्मद अली ने खिताब करते हुए इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और फौज के अलमदार हज़रत अब्बास की शहादत का मार्मिक वर्णन किया। मौलाना के बयान को सुनकर मौजूद अज़ादार गमगीन हो उठे और उनकी आंखें नम हो गईं।
मजलिस के बाद जब अलम फातहे फुरात बाहर आया तो उसकी ज़ियारत के लिए मौजूद अज़ादारों में खासा उत्साह देखने को मिला। अनीस हुसैन प्यारे के