किठुरा गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट उखाड़कर सोलर प्लेट व बैटरी ले जाने का आरोप, अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण
मार्डन थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र अंतर्गत किठुरा गांव में सार्वजनिक उपयोग के लिए लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट को तोड़कर उसकी सोलर प्लेट, बैटरी व अन्य उपकरण उठा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव की सड़कें और सार्वजनिक स्थान अंधेरे में डूब गए हैं, जिससे ग्रामीणों को रात के समय आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एक स्थानीय ग्रामीण ने सुरक्षा कारणों से अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर घटना का वीडियो उपलब्ध कराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिलीप तिवारी, कप्तान तिवारी और छोटू पंडित (पिता दद्दन) ने सोलर स्ट्रीट लाइट को क्षतिग्रस्त कर उसकी सोलर प्लेट, बैटरी सहित अन्य सामान उठा लिया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने और गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट को शीघ्र पुनः स्थापित कर प्रकाश व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
नोट: उक्त आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है तथा वास्तविक स्थिति पुलिस व प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। इस समाचार/वीडियो का बलरामपुर पोस्ट से कोई लेना-देना नहीं है।