#बलरामपुर!मोहर्रम की सातवीं पर मंगलवार को #उतरौला में अहले सुन्नत की तरफ से निकाला गया जुलूस-ए-अलम...
कर्बला के शहीदों की याद में मनाए जा रहे माहे मोहर्रम की सातवीं, मंगलवार को दोपहर बाद अंजुमन हुसैनी अहले सुन्नत कमेटी द्वारा उतरौला नगर में अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस की सदारत अंजुमन हुसैनी अहले सुन्नत कमेटी के सदर शहजाद सज्जू ने किया। अलम का जुलूस मोहल्ला पटेल नगर से निकलकर कस्बा चौकी सुभाष नगर के बगल से मुख्य मार्ग होता हुआ बस स्टेशन के सामने रफी नगर की गली से कुरेश मंडी सहित विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण करता हुआ मोहल्ला आर्य नगर स्थित मूसे खान चबूतरा पर अलम को सलामी देकर वापस राजा उतरौला के इमामबाड़े में संपन्न हुआ। इस जुलूस में उतरौला ग्रामीण व आसपास क्षेत्र के अनेक अंजुमन अलम व ढोल ताशों के साथ शामिल हुए। जुलूस में बच्चे-बूढ़े और जवान सभी शामिल रहे। जुलूस में या हुसैन, इमाम हुसैन, नारे हैदरी की सदाएं बुलंद होती रहीं। कर्बला के मैदान में हुई जंग में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया। हजरत इमाम हुसैन के करबला की जंग की याद में कुरान ख्वानी व फातिहा का सिलसिला जारी है। जुलूस में बच्चे और बुजुर्ग ढोल-तासों के साथ इस्लामी नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लंगर व शबील ए इमाम हुसैन का स्टाल लगाया गया था। जहां लोगों द्वारा जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को मिठाई, पानी, कोल्डड्रिंक, बिस्किट, शरबत, शीरनी, फल आदि वितरित किया जा रहा था। या हुसैन की सदाएं गूंज रही थी। सुरक्षा के दृष्टिगत कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से डटे रहे। मोहम्मद अबरार, सगीर बेग, नसीरुद्दीन नसीर खान, एजाज मलिक, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद समी, सभासद शकील, कासिम खान अशरफी, आरिफ अली, आमिर निजाम, आफाक रज़ा, अफसर प्रधान, अदनान, सगीर बाबा, कल्लू, हैदर कुरैशी,सफ्फू, फरहत रज़ा, कासिम शाह, असद, अजहर समेत भारी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे।
#balrampur #Utraula #muharram #moharram #julusealam