बालूमाथ: विभिन्न शिक्षण संस्थानों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सह मटका फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शुक्रवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कई शिक्षण संस्थानों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के जोगियाडीह स्थित बिरसा मुंडा इंटरनेशनल स्कूल एवं दून सेंट्रल पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।