पांगी में 2 से 15 नवंबर तक मनेगा छठा जनजातीय गौरव दिवस, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक
विभिन्न विभागों को सौंपी जाएंगी आयोजन की जिम्मेदारियां, जनजातीय इतिहास, संस्कृति और परंपराओं पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम
Tribal Live News
पांगी, 30 अक्टूबर। जनजातीय क्षेत्र पांगी में छठे जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 2 से 15 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को मुख्यालय किलाड़ स्थित मिनी सचिवालय के सभागार में आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
जनजातीय गौरव दिवस के दौरान जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी करवाई जाएंगी।
बैठक में अधिकारियों ने कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय और सफल संचालन को लेकर अपने सुझाव भी रखे।
इस अवसर पर तहसीलदार पांगी संदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी आस्था पवार, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राम रत्न, आरओ आईटीडीपी रोहित प्रधान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के प्रधानाचार्य देवी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Pangi Administration #amandeepsingh
#Pangi #TribalGauravDiwas #TribalCulture #Killar
Chamba, Chamba | Oct 30, 2026