नाली बनाने से बाजार जाने वाला मुख्य सड़क हुआ कीचड़मय , ग्रामीणों को बाजार जाने में हो रही है परेशानी
रजौलीनगर पंचायत के पुरानी बस स्टैंड से बाजार जाने वाला मुख्य सड़कों में नाली बनाया जा रहा है जिससे सड़क को तोड़कर छत वीछत कर दिया गया है जिससे सड़क पर काफी कीचड़ हो गया है लोगों को बाजार आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।इस संबंध में समाजसेवी ऋतिक कुमार ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के कार्यों का देखभाल करने का दायित्व नगर पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का है लेकिन बाजार के अंदर या नगर पंचायत क्षेत्र में किसी प्रकार का कार्य होने पर नगर पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के द्वारा नहीं देखा जाता है जिससे कार्य संवेदकों के द्वारा जैसे तैसे करवा कर चले जाते है। वहीं पुरानी बस स्टैंड के ग्रामीण बबलू बरनवाल, सूरज बरनवाल ,शम्भू बरनवाल व गुलशन मालाकार के साथ दर्जनों लोगों ने कहा कि नगर पंचायत के द्वारा पुरानी बस स्टैंड में फेबर ब्लॉक का भी काम नहीं किया गया है जिससे काफी बरसात के दिनों में परेशानी होता है ।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत के अध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत क्षेत्रों में दोहरी नीति का कार्य किया गया है नगर पंचायत अध्यक्ष के घर की ओर सभी जगह फेबर ब्लॉक का काम कर दिया गया है लेकिन पुरानी बस स्टैंड ,ब्लॉक रोड व अन्य जगहों पर फेबर ब्लॉक का काम नहीं किया गया है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है ।लोगों ने कहा कि जिस उम्मीद से हम सभी लोग स्थानीय नगर पंचायत के अध्यक्ष को चुनकर लाए हैं वह हम लोग पर खड़े नहीं उतर रहे हैं और कोई भी संवेदक का कार्य को देखभाल नहीं करते हैं जिससे कोई भी कार्य अच्छे तरीका से नहीं हो रहा है ।कहीं नाली को सीधा तरीके से बनाया जा रहा है तो कहीं किसी का घरों के पास अंदर तक ले जाया जा रहा है तो कहीं पर बिल्कुल सड़क के किनारे बनाया जा रहा है जिससे सड़क भी चौड़ीकरण करने में काफी कठिनाई होगा।