कालपी: चुर्खी थाना क्षेत्र में घायल पड़े व्यक्ति को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस की तत्परता से घायल को मिला समय पर इलाज
Kalpi, Jalaun | Sep 8, 2026 मंगलवार सुबह 11 बजे जानकारी मिली कि चुर्खी थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान भ्रमण कर रहे पुलिसकर्मियों ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। पुलिसकर्मियों की नजर सड़क पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति पर पड़ी। हेड कांस्टेबल अरुण ने कांस्टेबल आलोक व कांस्टेबल अधांशु की मदद से घायल को अपनी निजी कार से आसपास पहुंचाया।