हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गैंग के लीडर को गैस प्लांट टैंपो स्टैंड से किया गिरफ्तार, निशानदेही पर 5 बाइक बरामद
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गैस प्लांट टैंपो स्टैंड से बाईक चोर गैंग के लीडर को गिरफ्तार कर हाल ही में चोरी हुई 5 बाईक दादूपुर गोविंदपुर स्थित खंडहर से बरामद की हैं। आरोपी गैंग लीडर विजेंद्र पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है और वहीं उसकी मुलाकात सौरभ और हर्ष से हुई थी, ये दोनों फरार हैं। बाईक चोरी करने के बाद यह गैंग नंबर प्लेट गंगा में फेंक देता था।