हरिद्वार: जुआ अधिनियम और चैक बाउंस के मामलों में अलग अलग स्थानों से ज्वालापुर पुलिस ने 2 वारंटी किए गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 2 वारंटी गिरफ्तार किए है। जुआ अधिनियम के तहत ज्वालापुर पुलिस ने वारंटी सुकरम को कडच्छ मौहल्ले से जबकि चैक बाउंस के मामले में वारंटी शिवकुमार को पूर्वी नाथ नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों वारंटी को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।