हरिद्वार: ज्वालापुर के घास मंडी में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली घी बेच रहे दुकानदार पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मुकदमा दर्ज
नोएडा स्थित ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली घी बेच रहे एक दुकानदार के यहां जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की। ज्वालापुर के घास मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्राहक बन कर कार्रवाई की, जिसमें नकली घी पाया गया। ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही नकली घी के नमूने रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में परिक्षण के लिए भेज दिए गए हैं।