हरिद्वार: नवोदय नगर में एक मकान में घुसकर चोरी करने वाले 2 आरोपी युवक सिडकुल पुलिस ने किए गिरफ्तार
सिडकुल पुलिस ने बीती 10 अगस्त को नवोदय नगर स्थित मकान से मोबाईल और 10 हजार रुपए चुराने के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आन्नेकि निवासी दोनों आरोपी सोनू और सूरज की कुंडली पुलिस खंगाल रही है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से शुक्रवार को ही दोनों को जेल भेज दिया गया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 4 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।