हरिद्वार: ज्वालापुर के व्यस्त कटहरा बाजार में दुकान से छाता चोरी करता आरोपी हुआ CCTV में कैद
शुक्रवार दोपहर ज्वालापुर के व्यस्त कटहरा बाजार में एक दुकान के बाहर टंगे छाते को एक आरोपी चोरी करते नजर आया। चोरी की वारदात CCTV में कैद हो गई है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में आरोपी आराम से अपने लिए छाता चुनता है और इधर उधर देखने के बाद छाता लेकर निकल जाता है। काफी व्यस्त इस बाजार में शुक्रवार दोपहर की यह घटना है।