हरिद्वार: पहाड़ों में बारिश के चलते गंगा नदी में आ रही भारी मात्रा में गाद, भीमगोड़ा बैराज से उत्तरीखंड गंग नहर की गई बंद
पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के चलते भारी मात्रा में गाद आने से भीमगोड़ा बैराज से निकलने वाली उत्तरीखंड गंग नहर बंद कर दी गई है। गंगा में गाद की मात्रा ज्यादा आने से छोटे बैराजों के जाम हो जाने का खतरा रहता है, ऐसे में एहेतियतन यूपी सिंचाई विभाग उत्तरीखण्ड गंग नहर बंद कर देता है जिसके चलते रुड़की, मेरठ और गाजियाबाद में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो सकती है।