सिरसागंज: कुंजपुरा गांव में चोरी, घर का ताला तोड़कर चोर ले उड़े सोने-चांदी के जेवर
सिरसागंज थाना क्षेत्र के कुंजपुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मकान मालिक नवीन्द्र सिंह के मुताबिक वह रात को रुधावली स्थित कोल्ड स्टोरेज में ड्यूटी पर गए थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटी घर के निचले कमरे में सो रही थीं।