Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
ghanshyamv219
बलरामपुर: हाई स्कूल शंकरगढ़ के जर्जर भवन के मामले में प्रिंसिपल ने मीडिया से की बातचीत, बताई समस्या
Balrampur, Balrampur
| Aug 13, 2026
दरअसल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ का भवन जर्जर हो चुका है और जर्जर भवन के सहारे ही बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं ऐसे में समस्या पर प्रिंसिपल का बयान सामने आया है
#education
#administration
#none
MORE NEWS
#बलरामपुर; शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम #बलरामपुर। तहसील बलरामपुर सदर में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता का कार्यक्रम है। यहां आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका वास्तविक समाधान कराया जाए। महज कागजी निस्तारण कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट मान लेना स्वीकार नहीं होगा। भूमि विवाद और राजस्व संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्थलीय जांच जरूरी होने पर अधिकारी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सुनें और नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पूर्व में प्राप्त शिकायतों की भी नियमित समीक्षा करने तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और फरियादियों को एक ही समस्या के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, पंचायती राज, विद्युत, कृषि, पूर्ति और समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें पहुंचीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। #balrampur #dmbalrampur
Balrampur, Balrampur | Aug 17, 2026
#बलरामपुर; सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर #उतरौला के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा उतरौला, शिव पूजन के साथ नाग देवता की हुई आराधना उतरौला(बलरामपुर) सावन मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन संयोग पर सोमवार को उतरौला बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के प्रसिद्ध श्री दुःख हरण नाथ मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। हाथों में पूजा की थाली, बेलपत्र, पुष्प, धतूरा, दूध और गंगाजल लिए भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र पूरे दिन ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजता रहा। सावन का सोमवार भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसी कारण इस महीने में सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प, धतूरा आदि अर्पित कर भगवान शिव की आराधना करने का विशेष महत्व बताया गया है। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। #balrampur #Utraula #sawan
Balrampur, Balrampur | Aug 17, 2026
#बलरामपुर; #हुसैन_फॉर_जस्टिस संस्था ने उतरौला में मरीजों को बांटा रिफ्रेशमेंट, इमाम हुसैन के संदेश का किया प्रसार... रिपोर्ट-इमरान अली शाह #उतरौला। #हुसैन_फॉर_जस्टिस (एचएफजे) संस्था की ओर से उतरौला के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा स्थित सजिदा हॉस्पिटल और लाइफ केयर हॉस्पिटल में मरीजों व तीमारदारों के बीच रिफ्रेशमेंट तथा इमाम हुसैन के संदेश से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। सजिदा हॉस्पिटल में कार्यक्रम डॉ. एहसान खान की निगरानी में, जबकि लाइफ केयर हॉस्पिटल में डॉ. अहमद की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सरपरस्ती एमजे एक्टिविटी के प्रबंधक सैयद समीर रिजवी ने की। इस दौरान इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष अली मुर्तजा ने बताया कि हुसैन फॉर जस्टिस एक भारतीय युवा-आधारित सार्वजनिक संगठन है, जो इमाम हुसैन के न्याय, मानवता और अत्याचार के खिलाफ खड़े होने के संदेश को समाज तक पहुंचाने के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संस्था जाति व्यवस्था, आर्थिक शोषण, सांप्रदायिक विभाजन और महिलाओं के अधिकारों सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास करती है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष भारत के 50 से अधिक प्रमुख शहरों में इमाम हुसैन के संदेशों से जुड़े पंपलेट के साथ रिफ्रेशमेंट, पानी और भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अली मुर्तजा ने लोगों से हुसैन फॉर जस्टिस के संदेश और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। वहीं डॉ. एहसान खान और डॉ. अहमद ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने और समाज की सेवा करने का अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम में इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष अली मुर्तजा, नायब सदर जैन जाफरी, जनरल सेक्रेटरी अंबर रिजवी, सेक्रेटरी इरफान हैदर इफ्फू, अफजल जाफरी, ताहा हुसैन सहित अन्य वालेंटियर मौजूद रहे। #balrampur #Utraula
Balrampur, Balrampur | Aug 16, 2026
#बलरामपुर; भव्य पुनर्विकास,नवप्रतिमा स्थापना के साथ नए स्वरूप में सजा बलरामपुर का ऐतिहासिक आज़ाद पार्क... विरासत का सम्मान,विकास का संकल्प... रिपोर्ट- इमरान अली शाह #बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में संतोषी माता मंदिर के निकट स्थित ऐतिहासिक आज़ाद पार्क के सुंदरीकरण, पुनर्विकास, नवप्रतिमा स्थापना एवं विभिन्न नव निर्माण कार्यों का रविवार को भव्य समारोह के बीच विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह में महंत मिथलेश नाथ योगी जी महाराज,देवीपाटन मंदिर,तुलसीपुर,सदर विधायक पल्टूराम एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कर-कमलों द्वारा विधिवत लोकार्पण किया। आज़ाद पार्क के पुनर्विकास के बाद इसका स्वरूप और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित हो गया है। पार्क में कराए गए सुंदरीकरण एवं नव निर्माण कार्यों से न केवल नगर की सुंदरता में वृद्धि हुई है,बल्कि ऐतिहासिक एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े इस स्थल को नई पहचान भी मिली है। नवप्रतिमा स्थापना के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली स्मृतियों एवं राष्ट्रनायकों के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत किया गया है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज़ाद पार्क केवल एक पार्क नहीं,बल्कि बलरामपुर की ऐतिहासिक चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। इसके पुनर्विकास से इस महत्वपूर्ण स्थल को नई पीढ़ी के लिए और अधिक उपयोगी एवं प्रेरणादायी बनाया गया है। यह स्थान युवाओं एवं नगरवासियों को देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग की याद दिलाता रहेगा। समारोह में संत सर्वेश जी महाराज,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौम्य अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा,डी.पी. सिंह बैस,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा,जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी,अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य,सम्मानित सभासदगण,नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी,व्यापारिक बंधु,मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने आज़ाद पार्क के पुनर्विकास कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण केवल वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति भी हमारा दायित्व है। ऐसे स्थलों के विकास से बच्चों और युवाओं को अपने इतिहास,स्वतंत्रता संग्राम तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की जानकारी एवं प्रेरणा मिलती है। नगर पालिका परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में आज़ाद पार्क का पुनर्विकास भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नगर के सौंदर्यीकरण,ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर किए जा रहे प्रयासों से बलरामपुर को एक बेहतर एवं सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। लोकार्पण अवसर पर नगरवासियों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की और ऐतिहासिक आज़ाद पार्क के नए स्वरूप का स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर के विकास एवं ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए जनप्रतिनिधियों तथा नगर पालिका परिषद के प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की ओर से उपस्थित सभी संत-महात्माओं,जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों,अधिकारियों-कर्मचारियोंव्यापारिक संगठनों,मातृशक्ति एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आज़ाद पार्क का यह नया स्वरूप बलरामपुर की गौरवशाली विरासत,राष्ट्रभक्ति और विकास के संकल्प को एक साथ अभिव्यक्त करता है। आने वाले समय में यह स्थल नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होने के साथ-साथ नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम एवं स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों की प्रेरणा देने वाला महत्वपूर्ण स्थल बनेगा। “विरासत का सम्मान,विकास का संकल्प — यही है नए बलरामपुर की पहचान।” #balrampur #nagarpalika #azadpark
Balrampur, Balrampur | Aug 16, 2026
#बलरामपुर; #हुसैन_फॉर_जस्टिस संस्था ने उतरौला में मरीजों को बांटा रिफ्रेशमेंट, इमाम हुसैन के संदेश का किया प्रसार... रिपोर्ट-इमरान अली शाह #उतरौला। #हुसैन_फॉर_जस्टिस (एचएफजे) संस्था की ओर से उतरौला के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा स्थित सजिदा हॉस्पिटल और लाइफ केयर हॉस्पिटल में मरीजों व तीमारदारों के बीच रिफ्रेशमेंट तथा इमाम हुसैन के संदेश से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। सजिदा हॉस्पिटल में कार्यक्रम डॉ. एहसान खान की निगरानी में, जबकि लाइफ केयर हॉस्पिटल में डॉ. अहमद की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सरपरस्ती एमजे एक्टिविटी के प्रबंधक सैयद समीर रिजवी ने की। इस दौरान इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष अली मुर्तजा ने बताया कि हुसैन फॉर जस्टिस एक भारतीय युवा-आधारित सार्वजनिक संगठन है, जो इमाम हुसैन के न्याय, मानवता और अत्याचार के खिलाफ खड़े होने के संदेश को समाज तक पहुंचाने के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संस्था जाति व्यवस्था, आर्थिक शोषण, सांप्रदायिक विभाजन और महिलाओं के अधिकारों सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास करती है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष भारत के 50 से अधिक प्रमुख शहरों में इमाम हुसैन के संदेशों से जुड़े पंपलेट के साथ रिफ्रेशमेंट, पानी और भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अली मुर्तजा ने लोगों से हुसैन फॉर जस्टिस के संदेश और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। वहीं डॉ. एहसान खान और डॉ. अहमद ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने और समाज की सेवा करने का अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम में इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष अली मुर्तजा, नायब सदर जैन जाफरी, जनरल सेक्रेटरी अंबर रिजवी, सेक्रेटरी इरफान हैदर इफ्फू, अफजल जाफरी, ताहा हुसैन सहित अन्य वालेंटियर मौजूद रहे। #balrampur #Utraula #hussainforjustic
Balrampur, Balrampur | Aug 16, 2026