मड़ावरा: मड़ावरा के युवक का बीएसएफ ट्रेनिंग के बाद कस्बे में हुआ भव्य स्वागत
मड़ावरा कस्बे के रहने वाले राहुल सिंह का सीमा सुरक्षा बल (BSF) में चयन हुआ है। जोधपुर में करीब छह महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद राहुल सिंह रविवार दोपहर करीब12 बजे वापिस मड़ावरा लौटे। परिजनों और इलाके के लोगों ने उनका स्वागत किया। मड़ावरा लौटने की खबर मिलते ही लोगों ने डीजे के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद कस्वे में जुलूस निकाला गया।