नीम चक बथानी: नीमचक बथानी निबंधन कार्यालय में नई पेपरलेस व्यवस्था लागू होने के बाद, रजिस्ट्री का काम लगातार 21वें दिन भी ठप
नीमचक बथानी निबंधन कार्यालय में नई पेपरलेस व्यवस्था लागू होने के बाद से रजिस्ट्री का काम लगातार 21वें दिन भी ठप रहा। खीजरसराय स्थित इस कार्यालय में शनिवार को एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई, जिससे जमीन और मकान की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।यह विरोध नई डिजिटल पेपरलेस व्यवस्था के कारण उत्पन्न हुआ है। कातिब और स्टांप वेंडर इसको लेकर उग्र है।